SEBI का नया प्रस्ताव: शेयर और कमोडिटी बाजार में ट्रेडिंग नियम होंगे आसान, 54 नियमों में बदलाव की सिफारिश

SEBI Trading Rules: बाजार नियामक सेबी ने ट्रेडिंग से जुड़े नियमों को सरल बनाने के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है। इसका मकसद स्टॉक एक्सचेंज की ट्रेडिंग व्यवस्था में बदलाव कर नियमों को आसान बनाना और बाजार सहभागियों पर अनुपालन का बोझ कम करना है। इस पहल से स्टॉक और कमोडिटी दोनों बाजारों में व्यापार करना अधिक सहज होगा।

SEBI Trading Rules : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार से जुड़े ट्रेडिंग नियमों को आसान बनाने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य स्टॉक एक्सचेंजों पर लागू जटिल नियमों को सरल करना, दोहराव खत्म करना और बाजार के प्रतिभागियों पर अनुपालन (कम्प्लायंस) का बोझ कम करना है। SEBI का मानना है कि इससे कारोबार करने में आसानी बढ़ेगी और बाजार ज्यादा कुशल बनेगा।

SEBI, Trading Rules, Stock Exchange, Commodity Exchange, Regulatory Simplification

सेबी ने ट्रेडिंग नियमों को आसान बनाने के लिए दिया नया प्रस्ताव (तस्वीर-istock)

स्टॉक और कमोडिटी बाजार के लिए एक जैसा ढांचा

SEBI के इस नए प्रस्ताव की खास बात यह है कि इसमें स्टॉक एक्सचेंज और कमोडिटी एक्सचेंज दोनों के लिए एक समान नियम बनाने की कोशिश की गई है। अभी तक दोनों सेगमेंट के लिए अलग-अलग नियम और सर्कुलर लागू थे, जिससे निवेशकों, ब्रोकरों और एक्सचेंजों को कई बार भ्रम और अतिरिक्त अनुपालन का सामना करना पड़ता था। नए ढांचे के तहत इक्विटी और कमोडिटी सेगमेंट को एक ही फ्रेमवर्क में शामिल करने का सुझाव दिया गया है।

End of Feed