Upcoming IPO: सैनस्टार लिमिटेड के IPO को मिली मंजूरी, एनर्जी मिशन का 9 मई को होगा ओपेन

Upcoming IPO: सैनस्टार लिमिटेड को सेबी से आरंभिक आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। एनर्जी मिशन मशीनरीज (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 9 मई को खुलेगा।

Upcoming IPO: सैनस्टार लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की मंजूरी मिल गई है।कंपनी मक्का स्टार्च, तरल ग्लूकोज आदि जैसे पोषक उत्पाद बनाती है।आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित निर्गम में चार करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तकों तथा प्रवर्तक समूह द्वारा 80 लाख शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।बाजार सूत्रों के अनुसार आईपीओ का आकार 425-500 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।अहमदाबाद स्थित कंपनी ने इस वर्ष जनवरी में सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।

UPCOMING IPO

आईपीओ अपडेट

First Cry IPO

End of Feed