अगर आप SBI के ग्राहक हैं और iPhone इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। बैंक ने जानकारी दी है कि उसका डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO ऐप फिलहाल iPhone पर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऐप में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन पर बैंक की तकनीकी टीम काम कर रही है और जल्द ही इन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इसके चलते iPhone यूजर्स इस समय YONO के जरिए अपने बैंकिंग कामकाज जैसे पैसे ट्रांसफर करना, खाता चेक करना या अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
बैंक ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान शाम 6 बजे तक हो सकता है और सभी यूजर्स को जैसे ही ऐप सामान्य होगा, तुरंत सूचित किया जाएगा। बैंक ने बताया है कि उसका डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO ऐप फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा है। ऐप में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें ठीक करने का काम चल रहा है।
YONO क्या है?
YONO यानी “You Only Need One”, SBI का ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए ग्राहक बैंकिंग, निवेश, बीमा, शॉपिंग और लोन जैसी कई सेवाएं एक ही ऐप में इस्तेमाल कर सकते हैं। YONO से आप अपना खाता मैनेज कर सकते हैं, पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, FD बना सकते हैं, लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं।
क्यों डाउन है ऐप?
SBI समय-समय पर अपने सिस्टम को अपडेट और मेंटेन करता है ताकि ग्राहकों को सुरक्षित और बेहतर डिजिटल अनुभव मिल सके। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो बेहतर होगा कि तय समय से पहले या बाद में ही लेन-देन करें।
