हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ को लेकर घमासान,रघुराम राजन के बयान को SBI ने बताया दुर्भावनापूर्ण

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 7, 2023, 04:12 PM IST

SBI On Hindu Rate of Growth: घटती ग्रोथ के आंकड़ों पर रघुराम राजन ने कहा था कि मेरी आशंकाएं बेवजह नहीं हैं। इकोनॉमी पुरानी हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ के बेहद करीब है और यह डराने वाली बात है, हमें इससे बेहतर करना होगा।

SBI On Hindu Rate of Growth: आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ की आशंका वाले पर बयान पर एसबीआई रिसर्च टीम ने पलटवार किया है। SBI की रिसर्च टीम Ecowrap के अनुसार रघुराम राजन का भारतीय इकोनॉमी पर दिया गया बयान पक्षपात पूर्ण, दुर्भावनापूर्ण और अपरिपक्व है। SBI का यह रिएक्शन, राजन के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत कम ग्रोथ वाली 'हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ' के बेहद करीब पहुंच गया है।

RAGHU RAM RAJAN SBI

हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ मामले ने तूल पकड़ा

राजन ने क्यों कहा कि भारत हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ के करीब पहुंचा

हाल ही में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के आंकड़े सामने आए हैं। जिसमें GDP ग्रोथ रेट घटकर 4.4 फीसदी पर पहुंच गई है। जबकि दूसरी तिमाही में यह 6.3 फीसदी और पहली तिमाही में 13.2 फीसदी थी। घटती ग्रोथ के आंकड़ों पर राजन ने कहा था कि मेरी आशंकाएं बेवजह नहीं हैं। RBI ने तो चौथी तिमाही के लिए और भी कम 4.2 फीसदी की ग्रोथ रेट का अनुमान जताया है। वहीं अगर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की औसत ग्रोथ रेट की तीन साल पहले से तुलना की जाय तो वह 3.7 फीसदी है। यानी वह पुरानी हिन्दू रेट ऑफ ग्रोथ के बेहद करीब है और यह डराने वाली बात है, हमें इससे बेहतर करना होगा।

End of Feed