SBI Q2 Results: मुनाफे में 14% का उछाल, ब्याज से कमाई भी बढ़ी, जानिए कितना रहा नेट प्रॉफिट?

SBI ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 14 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।

SBI Q2 Results : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.3% बढ़कर ₹23,038 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में SBI ने ₹20,160 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। यानी एक साल में बैंक के मुनाफे में ₹2,878 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।

SBI Q2 Results

SBI का दमदार प्रदर्शन

बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। SBI की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सितंबर तिमाही में 14.7% बढ़कर ₹49,142 करोड़ हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹42,847 करोड़ थी। इस तरह बैंक की NII में सालाना आधार पर ₹6,295 करोड़ का इजाफा हुआ है।

End of Feed