देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) 1 अक्टूबर 2026 से अपने ग्राहकों के लिए ATM और कैश निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए नियमों का असर SBI के Salary Package Account और BSBDA (Basic Savings Bank Deposit Account) ग्राहकों पर पड़ेगा। अगर आपका बैंक अकाउंट भी एसबीआई में तो आपको नए चार्ज और फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट को समझना जरूरी है।
एसबीआई ग्राहक ध्यान दें, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम (Photo: iStock)
Salary Account वालों के लिए ATM नियम
SBI ने Salary Account धारकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWM से किए जाने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या में बदलाव की घोषणा की है। 1 अक्टूबर 2026 से SBI Debit Card का इस्तेमाल कर दूसरे बैंक के ATM/ADWM पर महीने में कुल 5 ट्रांजैक्शन ही मुफ्त होंगे। यह सीमा सभी सेंटर पर लागू होगी और इसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे।
अभी Salary Account ग्राहकों को दूसरे बैंक के ATM पर हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। यानी नई व्यवस्था में फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या घटकर आधी हो जाएगी। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने पर 23 रुपये + GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये + GST चार्ज लगेगा।
हालांकि, SBI के अपने ATM और ADWM पर मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, Cardless Cash Withdrawal की सुविधा पर भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं है और यह सुविधा SBI और दूसरे बैंकों के ATM/ADWM पर मुफ्त जारी रहेगी।
BSBDA खाताधारकों के लिए कैश निकासी चार्ज
BSBDA ग्राहकों के लिए भी 1 अक्टूबर 2026 से कैश निकासी के नियम बदलेंगे। नए नियम के तहत एक महीने में पहले 4 कैश निकासी ट्रांजैक्शन मुफ्त रहेंगे। इसके बाद हर कैश निकासी पर 15 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज देना होगा।
इसमें सिर्फ ATM से निकाला गया पैसा ही शामिल नहीं होगा। Branch, ATM, Micro-ATM, AEPS, CASH@POS जैसे सभी माध्यमों से की गई कैश निकासी को एक साथ गिना जाएगा।
हालांकि, अच्छी बात ये है कि सेविंग अकाउंट ग्राहकों के लिए UPI, IMPS, NEFT, RTGS और POS जैसे डिजिटल ट्रांसफर पहले की तरह फ्री रहेंगे।
