SBI Interest Rate: एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ायी, बढ़ जाएगी EMI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 09:08 AM IST

SBI Interest Rate: इस वृद्धि के साथ एक साल के लिये एमसीएलआर बढ़कर 8.55 प्रतिशत हो गयी है, जो अबतक 8.50 प्रतिशत थी। ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं।

SBI Interest Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ा दी है। सभी अवधि के कर्ज के लिये की गयी इस वृद्धि से कर्जदारों के लिये मासिक किस्त बढ़ेगी।

sbi intrest rate

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ायी

इस वृद्धि के साथ उन कर्जदाताओं की मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ेगी, जिन्होंने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) पर कर्ज लिया है। इससे उन कर्जदारों पर फर्क नहीं पड़ेगा, जिन्होंने अन्य मानक ब्याज दरों पर कर्ज लिया है। एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार संशोधित एमसीएलआर दर 15 जुलाई से प्रभावी होगी।

End of Feed