SBI में 1 लाख की FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानिए कितने समय में होगा पैसा डबल?

अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए एफडी खुलवा रहे हैं तो देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। बैंक की ओर से एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं।

SBI FD Scheme: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अपने पैसे पर तय रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एफडी में अलग-अलग अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। ग्राहक 1 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवा सकते हैं। खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है।

SBI FD Scheme

SBI FD Scheme में पैसा हो जाएगा डबल (AI Generated Image)

एसबीआई एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज

SBI की ओर से 1 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 2 साल की अवधि पर ब्याज दर क्रमशः 6.40 प्रतिशत और 6.90 प्रतिशत है। 3 और 4 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 प्रतिशत ब्याज मिलता है। 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.05 प्रतिशत, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.05 प्रतिशत है।

End of Feed