SBI और IOB ने घटाईं ब्याज दरें, लोन होंगे सस्ते, EMI होगी कम, जानिए कब से मिलेगा फायदा

SBI Loan Interest Rates Cut: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने RBI द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद लोन की ब्याज दरें घटाई हैं। नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी, जिससे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को राहत मिलेगी। साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी ब्याज दरें कम करने की घोषणा की है। (Bank se judi khabren)

SBI Loan Interest Rates Cut: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद लिया गया है। नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी। इससे पुराने और नए दोनों तरह के लोन लेने वालों को फायदा मिलेगा। SBI के अलावा एक और सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने भी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है।

SBI lending rate cut, IOB lending rate cut

एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोन पर ब्याज दर घटाए (तस्वीर-istock)

RBI के फैसले के बाद SBI का कदम

पिछले हफ्ते RBI ने आर्थिक विकास को गति देने के लिए इस साल चौथी बार नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इसके तुरंत बाद SBI ने अपने लेंडिंग रेट घटाने का ऐलान किया। बैंक का कहना है कि वह RBI के फैसले का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचा रहा है।

End of Feed