SBI, HDFC से लेकर ICICI तक; जानें किस बैंक के Savings Account पर कितना मिल रहा ब्याज?

बैंकिंग की दुनिया में सेविंग अकाउंट का काफी अहम रोल है। इसके बिना आम बैंकिंग की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए सेविेंग अकाउंट में ब्याज से लेकर तमाम मिलने वाले फीचर्स की जानकारी जरूर लें।

Savings Account की अपनी अहमियत है। तमाम सेविंग विकल्पों के बावजूद लोग सेविंग अकाउंट में पैसा जरूर रखते हैं। इसकी वजह यह है कि इससे पैसा निकालना सबसे आसान है। इसलिए सरकारी और प्राइवेट बैंकों के साथ-साथ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सेविंग आकउंट खोलने की सुविधा देते है। सेविंग अकाउंट का पैसा रोजाना के लेन-देन, सैलरी क्रेडिट और इमरजेंसी फंड के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग अपना अतिरिक्त पैसा सेविंग अकाउंट्स में रखते हैं, जहां फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे दूसरे प्रोडक्ट्स की तुलना में कम ब्याज दरें मिलती हैं। लेकिन सेविंग्स अकाउंट्स का मुख्य मकसद यूजर्स को लिक्विडिटी देना ही होता है।

saving account

सेविंग अकाउंट

सभी बैंक में ब्याज अलग-अलग

अलग-अलग बैंक सेविंग्स अकाउंट्स पर अलग-अलग ब्याज दरें देते हैं। कस्टमर्स इन बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर सकते हैं ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके और उनका पैसा पूरी तरह बेकार न पड़ा रहे।

End of Feed