Sanstar Limited IPO: शुक्रवार 19 जुलाई से सनस्टार लिमिटेड का IPO खुलने जा रहा है। इसका आईपीओ 23 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-95 रु है। जबकि लॉट साइज 150 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। शेयर की लिस्टिंग 26 जुलाई को होगी। ये एक मेनबोर्ड का IPO होगा। आईपीओ के जरिए कंपनी 510.15 करोड़ रु जुटाएगी। आगे जानिए कितना है इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।
19 जुलाई को खुलेगा सनस्टार का आईपीओ
ये भी पढ़ें -
45 रु हो गया GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार सनस्टार लिमिटेड के आईपीओ का जीएमपी 45 रु हो गया है। अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 95 रु फिक्स होता है तो भी मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर सनस्टार का जीएमपी 47 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ सकता है।
42 साल पुरानी कंपनी है सनस्टार
सनस्टार 42 साल पुरानी कंपनी है। इसकी शुरुआत 1982 में हुई थी। ये भारत में फूड, एनिमल न्यूट्रिशन और अन्य इंडस्ट्रियल ऐप्लिकेशंस के लिए पौधों पर आधारित स्पेशल प्रोडक्ट और इंग्रीडिएंट्स सॉल्यूशंस की प्रमुख निर्माताओं में से एक हैं। इसकी स्थापित क्षमता 1,100 मीट्रिक टन प्रतिदिन है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
