Sanjiv bhasin top picks: देश में चुनाव का माहौल है। पिछले सालों के चुनाव पर भी नजर डालें तो पता चलता है कि शेयर बाजार में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहता है। यही वजह है कि लोग अब उन शेयरों में निवेश करने की तरफ रुख कर रहे हैं जो उन्हें अस्थिरता और मुनाफा कमा कर दे सकें। ET NOW Swadesh के खास शो में मार्केट के महारथी और IIFL Securities के Sanjiv Bhasin ने चुनाव के नतीजों से पहले इन शेयरों पर अपना भरोसा जताते हुए बड़ी भविष्यवाणी की है। तो आइए संजीव भसीन की टॉप पिक्स पर एक नजर डालते हैं।
संजीव भसीन की टॉप पिक्स
लार्ज कैप शेयर में HDFC Bank और Wipro के Share
ET NOW Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने कहा कि लार्ज कैप शेयर में HDFC Bank और Wipro उनकी टॉप पिक है। संजीव भसीन ने कहा कि HDFC Bank का भाव अब नीचे नहीं जाने वाले चाहे कोई भी सरकार सत्ता में आए। Wipro पर भसीन ने कहा कि यह शेयर उन्हें बहुत पसंद है। HDFC Bank Share की कीमत 1,466 रुपये हैं, तो वहीं Wipro का शेयर 462 रुपये पर बना हुआ है।
मिड कैप शेयर में सं Ashok Leyland और Coforge
IIFL Securities के संजीव भसीन ने मिड कैप शेयर में Ashok Leyland और Coforge को अपनी पसंद बताई है। भसीन के मुताबिक Coforge ने अभी जो Cigniti का अधिग्रहण किया वो शेयर के काफी पॉजिटिव साबित होगा। इतना ही नहीं उन्होंने Ashok Leyland पर अपनी राय देते हुए कहा कि यह शेयर ऑटो सेक्टर में इस साल का स्टार होगा।
स्मॉल कैप शेयर में Vodafone Idea और Indiabulls Real Estate
इस सेगमेंट के शेयर में संजीव भसीन ने कहा कि स्मॉल कैप में Vodafone Idea और Indiabulls Real Estate. भसीन ने कहा कि ये दोनों स्टॉक अब यहां से डबलर हैं। मार्केट गुरु ने भरोसा जताते हुए कहा कि चाहे कोई भी सरकार आए ये दोनों कंपनी के बिजनेस ऐसे हैं जिसमें कोई पैसा गंवा ही नहीं सकता। Vodafone Idea का शेयर वर्तमान में 13.29 रुपये के आसपास है। वहीं Indiabulls Real Estate का शेयर 126.90 रुपये है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
