Sanjiv Bhasin recommendations: अगले 6 महीनों में पैसे बनाएंगे ये 5 PSU स्टॉक, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 14, 2024, 02:02 PM IST

Sanjiv Bhasin recommendations: भसीन द्वारा बताए गए पांच पीएसयू स्टॉक में हिंदुस्तान कॉपर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी), इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) और कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) शामिल हैं।

Sanjiv Bhasin recommendations: दिग्गज बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन ने पांच पीएसयू शेयरों के नाम बताए हैं जिन पर वह काफी उत्साहित हैं। ईटी नाउ से बात करते हुए भसीन ने मुनाफावसूली की सलाह दी। रेलवे और डिफेंस शेयरों पर उन्होंने कहा, "...रेलवे और डिफेंस कहानी का बड़ा हिस्सा पूरा हो सकता है जिसके क्रियान्वयन में समय लगेगा।"

Sanjiv Bhasin recommendations top five psu picks

उन पांच पीएसयू स्टॉक के बारे में बोलते हुए, जिन पर वह उत्साहित हैं, भसीन ने कहा कि "ये पांच स्टॉक हमें लगता है कि अगले छह महीनों में बहुत-बहुत अच्छे हो सकते हैं"।

End of Feed