SAIL का जबरदस्त मुनाफा: पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर ₹744 करोड़ पहुंचा

देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी सेल की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी बढ़कर ₹26,083.90 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹24,174.80 करोड़ थी। हालांकि, खर्च भी बढ़ गया है। पहली तिमाही में सेल का कुल खर्च ₹25,189.19 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹23,871.60 करोड़ था।

SAIL Results

SAIL Result (Pic Credit: iSTock)

SAIL Q1 रिजल्ट: देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी सेल (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी को इस तिमाही में ₹744.5 करोड़ का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹81.7 करोड़ था। यानी मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है।

सेल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को अपने तिमाही नतीजों की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह फायदा बेहतर कामकाज (ऑपरेशन), मजबूत कैश फ्लो और घरेलू बाजार में बढ़ी बिक्री की वजह से हुआ है।

End of Feed