Sahara India Refund: 'सहारा' के निवेशकों को इन स्कीमों में मिलेगा 'रिफंड' ,जानिए पूरी डिटेल्स-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2023, 05:51 PM IST

Sahara India Investors: गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है अब सहारा के वे निवेशक, जिनका पैसा सहारा में पैसा फंसा हुआ है, वह पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज जमा कर रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जानें किन स्कीमों में मिलेगा रिफंड।

Sahara India Refund Portal 2023: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल' की शुरुआत की। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहतन की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है, उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब जमाकर्ताओं को ऐसे मामले में उनका धन वापस मिल रहा है, जहां कई सरकारी एजेंसियां शामिल हैं और प्रत्येक ने संपत्ति जब्त की है।

वहीं सरकार के इस कदम से उन निवेशकों को भारी राहत मिलने की उम्मीद जागी है जो अपने पैसों की वापसी की आस लंबे समय से लगाए बैठे हैं, यहां आप जानें किस 'सहारा' के निवेशकों को किन स्कीमों में मिलेगा Refund,इस बारे में जानिए...

End of Feed