RVNL Share Price Target 2024: 1 साल में 210% रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर रेलवे PSU स्टॉक की मची लूट, जानें एक्सपर्ट ने क्या बताया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 19, 2024, 02:48 PM IST

RVNL Share Price Target 2024: रेलवे पीएसयू के शेयर 288.70 रुपये के 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ, 2023 में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली रेलवे पीएसयू का मार्केट कैप लगभग 59,0530 करोड़ रुपये हो गया है।

RVNL Share Price Target 2024: रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ 52-सप्ताह के हाई का रिकॉर्ड बनाया है। दोपहर करीब 1:30 बजे आरवीएनएल के शेयर 17.55 प्रतिशत की बढ़कर के साथ 286 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। शुरुआती कारोबार में, रेलवे पीएसयू के शेयर 288.70 रुपये के 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ, 2023 में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली रेलवे पीएसयू का मार्केट कैप लगभग 59,0530 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में, आरवीएनएल का स्टॉक 36 प्रतिशत से अधिक और जनवरी में अब तक लगभग 55 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं बात 1 साल के रिटर्न की बात करें कंपनी के शेयर ने 270 फीसदी का रिटर्न दिया है।

RVNL Share Price Target 2024

रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL)

RVNL Share Price Target 2024: एक्सपर्ट ने क्या दिए टारगेट

प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज (Profitmart Securities) के रिचर्स प्रमुख अविनाश गोरख्षकर (Avinash Gorakshakar) ने ET Now Swadesh को बताया कि, RVNL की ऑर्डर बुक मजबूत है और आने वाली तिमाहियों में सरकार का ध्यान भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे पर बना रहेगा। उन्होंने कहा, "मैं RVNL के शेयरों को 260-275 रुपये के टारगेटके लिए रखने का सुझाव देता हूं।"

End of Feed