Rupee Vs Dollar: रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 83.61 रुपये पर पहुंचा, जानें क्या होगा असर

Rupee Vs Dollar: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख तथा वैश्विक बाजार में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बीच रुपये में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। अंत में यह 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ ।

Rupee Vs Dollar:भारतीय रुपया ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया चार सप्ताह में दूसरी बार 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.61 प्रति डॉलर के अपने निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 पर बंद हुआ था।इससे पहले इसी वर्ष 22 मार्च को रुपये समान स्तर पर बंद हुआ था। रुपये के कमजोर होने का अर्थ है कि भारत का आयात महंगा हो जाएगा। जिसका असर कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में दिखेगा। हालांकि कमजोर रुपये का निर्यातकों को फायदा मिलेगा।

ruppes vs dollar

रुपया निचले स्तर पर

क्यों आई गिरावट

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भू-राजनीतिक तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख तथा वैश्विक बाजार में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बीच रुपये में गिरावट आई।बाजार सूत्रों ने कहा कि जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों से बचने की धारणा और विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये को लेकर सेंटीमेंट प्रभावित हुआ।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। अंत में यह 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है।इससे पहले इसी वर्ष 22 मार्च को रुपये समान स्तर पर बंद हुआ था।रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 83.44 पर बंद हुआ था।

End of Feed