दहाड़ा रुपया! डॉलर के सामने दिखाई ताकत, आज इतने पैसे उछलकर हुआ बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 88.74 पर खुला और कारोबार के दौरान 87.93 प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छू गया। अंत में घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 88.06 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से 75 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

भारतीय रुपये ने मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद आज जबरदस्त रिवकरी दिखाई। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75 पैसे की तेजी के साथ 88.06 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता को लेकर आशावाद के चलते घरेलू बाजारों में लगभग 0.70% की तेजी आई। इसके अलावा, कमज़ोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात आई गिरावट ने भी रुपये को समर्थन दिया। फारेक्स एक्सपर्ट ने कहा कि आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप और घरेलू बाजारों में तेजी के कारण लगभग चार महीनों में सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त रही।

भारतीय रुपया

भारतीय रुपया

मजबूती के साथ खुला था रुपया

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 88 पैसे चढ़कर 87.93 प्रति डॉलर पर खुला था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.74 पर खुला। फिर तेजी पकड़ते हुए 87.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 88 पैसे की बढ़त दर्शाता है। हालांकि बाद में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 88.33 पर कारोबार करने लगा। रुपया मंगलवार को अमेरिका डॉलर के मुकाबले 88.81 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.85 पर आ गया।

End of Feed