INR vs USD: डॉलर में तूफानी तेजी, तीन महीने के आई पर पहुंचा, ₹92.48 के ऑल टाइम लो पर फिसला

डॉलर की मजबूती का असर रुपये पर साफ दिख रहा है। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 92.48 के करीब पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स 100 के ऊपर निकल चुका है, जिससे उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बढ़ गया है और रुपया नए निचले स्तरों के करीब बना हुआ है।

Rupee vs Dollar: ग्लोबल करेंसी मार्केट में डॉलर की ताकत बढ़ती दिख रही है। शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स बढ़कर 100.26 के स्तर पर पहुंच गया, जो दिन के दौरान 0.52 फीसदी की तेजी दर्शाता है। दिन में इसका हाई 100.26 और लो 99.59 रहा, जबकि बाजार 99.67 पर खुला था। डॉलर इंडेक्स में यह मजबूती बताती है कि निवेशक अभी भी सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की ओर झुक रहे हैं।

Rupee vs USD

डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट

वहीं, शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। यह गुरुवार के 92.19 के बंद स्तर से कमजोर खुला और 92.35 पर ट्रेडिंग शुरू हुई। इससे पहले 9 मार्च, 2026 को रुपया 92.37 के स्तर तक गिरा था, जो उस समय का रिकॉर्ड लो था। शुक्रवार को दोपहर बाद USD/INR 92.4450 पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद 92.20 से करीब 0.27 फीसदी कमजोर है। दिन के दौरान रुपया 92.4850 के निचले स्तर तक फिसला, जबकि दिन का हाई 92.3050 रहा। बाजार 92.34 के स्तर पर खुला था, लेकिन पूरे सत्र में दबाव बना रहा।

End of Feed