कच्चे तेल की आग में झुलसा रुपया: टूटकर फिर निचले स्तर पर पहुंचा, जानिए 1 डॉलर की नई कीमत

वैश्विक उथल-पुथल का असर दुनियाभर के शेयर बाजार और करेंसी मार्केट पर दिखाई दे रहा है। भारतीय रुपया भी अछूता नहीं है। आज रुपये में भी गिरावट है।

Rupee vs Dollar: ईरान और अमेरिका में फिर तनाव बढ़ने से ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसका असर आज भारतीय रुपये से लेकर शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। दोनों जगह बड़ी गिरावट है। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 95.95 प्रति डॉलर पर आ पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से घरेलू मुद्रा पर और दबाव पड़ा।

Dollar Vs Rupee

लुढ़का रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.89 प्रति डॉलर पर खुला। यह बाद में लुढ़कर 95.95 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को 24 पैसे मजबूत होकर 95.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

End of Feed