Hindustan Copper के शेयर बेचेगी सरकार, OFS से ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी

केंद्र सरकार हिंदुस्तान कॉपर के शेयर बेचकर 3 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए OFS के जरिये सरकार 6% तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है। OFS में शेयरों का भाव बाजार भाव से कम रखा है।

सरकार Hindustan Copper में अपनी 6% तक हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹3,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी के शेयरों की Offer for Sale यानी OFS आज से खुल रहा है। सरकार ने इस OFS के लिए ₹514 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। यह Hindustan Copper के सोमवार के BSE क्लोजिंग भाव ₹573.60 से करीब 11.6% कम है।

hindustan copper ofs

हिंदुस्तान कॉपर में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

पहले चरण में 3% हिस्सेदारी की बिक्री

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, सरकार शुरुआती तौर पर 2.9 करोड़ से कुछ ज्यादा शेयर बेच रही है। यह Hindustan Copper की कुल इक्विटी का करीब 3% है। निवेशकों की मांग को देखते हुए सरकार अतिरिक्त 2.9 करोड़ शेयर यानी करीब 3% और हिस्सेदारी बेच सकती है। इस तरह कुल OFS 6% तक पहुंच सकता है। इस OFS के जरिए सरकार को करीब ₹3,000 करोड़ जुटाने की उम्मीद है। Hindustan Copper देश की प्रमुख कॉपर उत्पादक कंपनियों में शामिल है और इसमें सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है।

End of Feed