Sonprayag-Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनेगा रोप वे, 9 घंटे की यात्रा मात्र 36 मिनट में होगी पूरी

Kedarnath-Sonprayag Yatra: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर तक का ये रोप वे होगा। नौ घंटे की यात्रा 36 मिनट में पूरा होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इसके लिए 4,081 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

Kedarnath-Sonprayag Yatra: सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर तक का ये रोप वे होगा। नौ घंटे की यात्रा 36 मिनट में पूरा होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने सोनप्रयाग से केदारनाथ रोपवे परियोजना के लिए 4,081 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिसकी लंबाई 12.9 किलोमीटर होगी।

Kedarnath Sonprayag Yatra

सोनप्रयाग से केदारनाथ पहुंचना होगा आसान

इसके अलावा कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड राज्य में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी (12.4 किमी) तक रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोपवे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को 2,730.13 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा।

End of Feed