महंगाई का झटका: प्याज, तेल और LPG महंगे होने से घर की थाली हुई महंगी, क्रिसिल का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 7, 2026, 04:42 PM IST

Home Cooked Thali Cost: प्याज, खाद्य तेल और LPG सिलेंडरों के दाम बढ़ने से जुलाई में घर की शाकाहारी थाली 4% और ब्रॉयलर चिकन महंगा होने से मांसाहारी थाली 9% महंगी हो गई है।

Home Cooked Thali Cost: देश में आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ गया है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) की ताजा रिपोर्ट 'रोटी राइस रेट' के मुताबिक, जुलाई के महीने में प्याज, खाद्य तेल और एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने से घर में बनने वाली शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की थालियों की लागत बढ़ गई है। प्याज के दामों में भारी बढ़ोतरी के कारण रसोई का बजट प्रभावित हुआ है, हालांकि आलू और टमाटर की गिरती कीमतों ने कुछ राहत देकर लागत को बहुत ज्यादा बढ़ने से रोक लिया।

Home Cooked Thali Cost, Crisil report, onion price hike, edible oil prices, LPG cylinder rates, Roti Rice Rate, inflation, vegetarian thali (1)

आम लोगों पर महंगाई का झटका (तस्वीर-ANI/istock)

शाकाहारी थाली 4% और मांसाहारी थाली 9% महंगी

एएनआई के मुताबिक क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में शाकाहारी थाली की कीमत पिछले साल (साल-दर-साल) की तुलना में 4 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं, मांसाहारी थाली तैयार करने का खर्च 9 प्रतिशत तक बढ़ गया है। मांसाहारी थाली की कीमत में अधिक बढ़ोतरी की मुख्य वजह ब्रॉयलर (मुर्गे) के दामों में हुआ उछाल है, जो मांसाहारी थाली की कुल लागत में करीब आधी हिस्सेदारी रखता है।

End of Feed