India Exports: बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं से मांग, देश के निर्यात पर असर पड़ सकता है; जाने क्या है राय

India Exports:भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘‘अगर वैश्विक स्थिति ऐसी ही बनी रही तो इसका असर वैश्विक मांग पर पड़ेगा। पहली तिमाही के आंकड़ों में मांग में सुस्ती दिख सकती है।’’ उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद माल ढुलाई दरों में नरमी आ रही है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में मांग पर असर पड़ सकता है। सहाय ने आगाह किया कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के और बढ़ने से विश्व व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

India Exports: निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव का असर वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में देश के निर्यात पर पड़ सकता है क्योंकि इससे वैश्विक मांग प्रभावित होने की आशंका है। निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो ने यह बात कही। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितताओं ने वित्त वर्ष 2023-24 में भारत के निर्यात को प्रभावित किया था। निर्यात 2023-24 में 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 437 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। आयात भी आठ प्रतिशत से अधिक घटकर 677.24 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

India Exports: बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं से मांग, देश के निर्यात पर असर पड़ सकता है; जाने क्या है राय

फियो के महानिदेशक ने क्या कहा

भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘‘अगर वैश्विक स्थिति ऐसी ही बनी रही तो इसका असर वैश्विक मांग पर पड़ेगा। पहली तिमाही के आंकड़ों में मांग में सुस्ती दिख सकती है।’’ उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद माल ढुलाई दरों में नरमी आ रही है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में मांग पर असर पड़ सकता है। सहाय ने आगाह किया कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के और बढ़ने से विश्व व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

End of Feed