ऋषि सुनक की पत्नी के डूब गये 500 करोड़, जानें ब्रिटेन के पीएम को कैसे लगा झटका

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की इंफोसिस में 0.94 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी कारण से कल जब इंफोसिस को शेयरों में गिरावट आई, तो उनकी संपत्ति में भी करीब 500 करोड़ रु की गिरावट आई।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस के शेयर में गिरावट से अक्षता मूर्ति के डूबे 500 करोड़
  • कल इंफोसिस का शेयर टूटा था 9.4 फीसदी
  • अक्षता मूर्ति की इंफोसिस में है 0.94 फीसदी हिस्सेदारी

Akshata Murty Loses 61 Million Dollar : सोमवार को इंफोसिस को शेयरों में आई गिरावट से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को करीब 500 करोड़ का नुकसान हुआ। इंफोसिस का शेयर बाजार अनुमानों से कमजोर तिमाही (जनवरी-मार्च तिमाही) नतीजों के कारण सोमवार को 9.4 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद आई यह इंफोसिस के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट है।

akshata murty infosys share holding

इंफोसिस में गिरावट से अक्षता मूर्ति के डूबे 500 करोड़

इंफोसिस में अक्षता की हिस्सेदारी

अक्षता मूर्ति की इंफोसिस में 0.94 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी कारण इंफोसिस के शेयर में गिरावट का असर अक्षता होल्डिंग वैल्यू पर भी पड़ा। कंपनी के गाइडेंस से सोमवार को इसका शेयर तो गिरा ही, साथ ही भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए एक निगेटिव आउटलुक सामने आया। असल में इंफोसिस के शेयर में आई 9.4 फीसदी की गिरावट 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट रही।

End of Feed