Indian Americans sentenced: भारतीय मूल के दो अमेरिकी अरबपतियों को धोखाधड़ी मामले में हुई जेल; जानें उन्होंने क्या अपराध किया?

Indian Americans sentenced: पूरे अमेरिका में डॉक्टरों के दफ़्तरों में आउटकम हेल्थ ने टीवी और आईपैड रखे थे और बाद में इसने ग्राहकों को विज्ञापन के लिए जगह बेची ज़्यादातर दवा कंपनियां। शाह, अग्रवाल और पर्डी ने अपने विज्ञापन अभियानों में कम डिलीवरी की लेकिन अपने ग्राहकों को बिल देना जारी रखा जैसे कि उन्होंने पूरी डिलीवरी की हो जबकि आउटकम के ग्राहकों को विज्ञापन की ऐसी लिस्ट बेची जो फर्म के पास नहीं थी।

Indian Americans sentenced: शिकागो स्थित हेल्थ टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप आउटकम हेल्थ के दो भारतीय मूल के अधिकारियों को अमेरिका में जेल हो गई है। उन्हें एक संघीय जूरी ने कॉर्पोरेट धोखाधड़ी योजना चलाने का दोषी पाया है। इसके तहत ग्राहकों, लोन और निवेशकों को शिकार बनाया गया और विज्ञापन सेवाओं के लिए कम से कम 45 मिलियन डॉलर की अधिक राशि वसूली गई। धोखाधड़ी का यह धंधा 2011 से 2017 तक चला।

rishi shah shradha agarwal

ऋषि शाह और श्रद्धा अग्रवाल

ऋषि शाह और श्रद्धा अग्रवाल इतने मामलों में पाया गया दोषी

पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी ब्रैड पर्डी को 15 में से 13 मामलों में दोषी पाया गया, जबकि को-फाउंडर और पूर्व सीईओ ऋषि शाह और को-फाउंडर और पूर्व अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल को क्रमशः 22 में से 19 और 17 में से 15 मामलों में दोषी पाया गया।

End of Feed