RILAGM 2025 Live: गूगल, मेटा और रिलायंस मिलकर इंडिया में लाएंगे AI क्रांति, जियो का IPO लाने का ऐलान, पढ़ें सभी जानकारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के सीएमडी मुकेश अंबानी अपनी 48वीं एनुअल जनरल बैठक (AGM) में 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित कर रहे हैं।

RILAGM 2025 Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के सीएमडी मुकेश अंबानी अपनी 48वीं एनुअल जनरल बैठक (AGM) में 44 लाख शेयरधारकों को संबोधित कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ने कहा कि दुनिया इस समय अनिश्चितताओं से घिरी है, लेकिन इंसानियत 21वीं सदी के एक सुनहरे दौर की दहलीज पर खड़ी है। AI, क्लीन एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजी की मिलकर हुई तरक्की ने ये सब मुमकिन बनाया है। AI को अब कामधेनु कहा जा सकता है, जो हर क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही है। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि वो जियो का लाने आईपीओ लेकर आएंगे। जियो का IPO अगले साल की पहली छमाही में आएगा। मुकेश अंबानी ने कहा, जियो अब 50 करोड़ लोगों का परिवार हो गया है। जियो ने देशभर में फ्री वॉयस कॉलिंग की शुरुआत कर मोबाइल की दुनिया की तस्वीर बदल दी। जियो ने आधार और UPI जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए मजबूत नींव तैयार की।

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani (RIL)

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की साहसिक डीप-टेक पहल ने भारत में टेक्नोलॉजी क्रांति को जन्म दिया और यह हमारे प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन की रीढ़ बनी। जियो की सिर्फ पांच बड़ी उपलब्धियां, जो पहले अकल्पनीय थीं:

End of Feed