Retirement Planning: रिटायरमेंट लाइफ में न हो पैसों की कमी, इन 7 गलतियों पर दें ध्यान और अपनाएं ये स्मार्ट रणनीति

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 7, 2024, 02:04 PM IST

Retirement Planning: रिटायमेंट के बाद अक्सर लोगों के पास आय के साधन खत्म हो जाते हैं। अगर आप रिटायमेंट लाइफ को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं तो आपको इन 7 गलतियों पर ध्यान देते हुए इन रणनीति को अपनाना चाहिए। मिडिल क्लास के लोग रिटायरमेंट के बाद पैसों की तंगी से गुजरने लगते हैं। यहां जानिए वे इन नुकसानों से बचने के लिए कैसी तैयारी कर सकते हैं।

Retirement Planning: रिटायमेंट के बाद अक्सर लोगों में काम करने के लिए शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। कड़ी मेहनत नहीं कर पाते हैं। वे विश्राम करना चाहते हैं। लेकिन आय कम होने की वजह से उनकी आरामदायक जिंदगी में खलल पड़ सकती है। इसके लिए पहले से बचत और निवेश प्लानिंग करनी चाहिए। हालांकि पर्याप्त रूप से भविष्य के लिए योजना नहीं बनाई गई तो रिटायरमेंट के बाद जल्दी ही पैसों की किल्लत हो सकती है। वर्षों तक स्थिर आय अर्जित करने के बावजूद अप्रत्याशित परिस्थितियों और खराब वित्तीय निर्णयों की वजह से रिटायरमेंट के बाद वित्तीय अस्थिरता हो सकती है। यहां आठ ऐसे तरीके बताए गए हैं जिनसे मिडिल क्लास के लोग रिटायरमेंट के बाद गरीब हो जाते हैं यानी पैसों की तंगी से गुजरने लगते हैं। यहां जानिए वे इन नुकसानों से बचने के लिए कैसी तैयारी कर सकते हैं।

Retirement Life, Retirement Planning, Retirement Saving

रिटायमेंट लाइफ की प्लानिंग करने के टिप्स

रिटायरमेंट सेविंग का अभाव

मिडिल क्लास के लोग को रिटायरमेंट के बाद तकलीफ में जीवन जीने की प्राथमिक वजह अपर्याप्त रिटायरमेंट बचत है। बहुत कम लोग यह आंकते हैं कि काम करना बंद करने के बाद उन्हें अपने जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए कितनी पैसों की जरुरत होगी। इससे बचने के लिए रिटायरमेंट के लिए जल्दी बचत शुरू करना चाहिए और रिटायरमेंट अकाउंट में लगातार योगदान करना महत्वपूर्ण है।

End of Feed