जनता को बड़ी राहत! खुदरा महंगाई दर 8 साल के निचले स्तर पर, जानें कैसे?

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 12, 2025, 11:51 PM IST

Retail inflation: खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट के चलते जुलाई 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 1.55% पर पहुंच गई, जो आठ वर्षों में सबसे कम है। यह जनवरी 2019 के बाद पहली बार है जब यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से नीचे रही। सरकार ने खुदरा मुद्रास्फीति को 4% ±2% के दायरे में रखने का लक्ष्य तय किया है।

Retail inflation: खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी के चलते जुलाई 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 1.55% पर आ गई, जो जून 2017 के बाद सबसे कम है। यह जनवरी 2019 के बाद पहली बार है जब महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संतोषजनक स्तर से नीचे पहुंची है।

Retail inflation

महंगाई दर में बड़ी गिरावट (तस्वीर-canva)

RBI के लक्ष्य से भी नीचे पहुंची महंगाई दर

सरकार ने RBI को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर को 4% (+/-2%) के दायरे में बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है। जुलाई में CPI महंगाई दर इस सीमा से भी नीचे रही।

End of Feed