भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट जारी: 2024-25 में बैलेंस शीट में 8.20% की बढ़ोतरी, सरकार को मिले 2.69 लाख रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, बैंक की बैलेंस शीट 8.20% बढ़कर ₹76.25 लाख करोड़ हो गई है। इस वृद्धि के पीछे सोना, घरेलू निवेश और विदेशी परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी मुख्य कारण रही। आरबीआई ने ₹2.69 लाख करोड़ का लाभांश केंद्र सरकार को दिया। साथ ही ₹44,861.70 करोड़ आकस्मिकता निधि में स्थानांतरित किए गए। आय में 22.77% और व्यय में 7.76% की बढ़त दर्ज की गई।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2024-25 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक RBI की बैलेंस शीट का आकार सालाना आधार पर 8.20% की बढ़त के साथ 76.25 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष ₹70.47 लाख करोड़ था। RBI के मुताबिक इस वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण सोने में 52.09%, घरेलू निवेश में 14.32% और विदेशी निवेश में 1.70% की वृद्धि रही। कुल परिसंपत्तियों में से 25.73% हिस्सेदारी घरेलू परिसंपत्तियों की और 74.27% हिस्सेदारी विदेशी परिसंपत्तियों, स्वर्ण भंडार और विदेशों को दिए गए ऋणों की थी।

RBI balance sheet FY25,RBI annual report 2024-25,RBI surplus to government,Reserve Bank of India news,RBI dividend FY25,RBI gold reserves,RBI domestic investments,foreign investments RBI,RBI contingency fund

भारतीय रिजर्व बैंक।

सरकार को मिला भारी डिविडेंड

साल के अंत में RBI ने ₹2,68,590.07 करोड़ का अधिशेष अर्जित किया, जो पिछले वर्ष के ₹2,10,873.99 करोड़ के मुकाबले 27.37% अधिक रहा। इसी अधिशेष से केंद्र सरकार को ₹2.69 लाख करोड़ का डिविडेंड प्रदान किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि इस अवधि में RBI की कुल आय में 22.77% और व्यय में 7.76% की वृद्धि दर्ज की गई।

End of Feed