Supertech के 14000 घर खरीदारों को राहत, NBCC ने बताया कब से शुरू होगा काम

नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित देशभर में Supertech के प्रोजेक्ट्स में फंसे 14000 घर खरीदारों को राहत की खबर है। NBCC ने अब इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने की डेट फिक्स कर दी है।

NBCC Timeline to Finish Supertech projects : सुपरटेक के 16 प्रोजेक्ट्स के साथ ही करीब 14000 लोगों के घर का सपना भी अटका हुआ है। लेकिन, अब NBCC ने इस सपने को पूरा करने के लिए इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने की टाइमलाइन बता दी है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में NCLAT की तरफ से NBCC को काम पूरा करने के लिए कहा गया है। NBCC इन अटके हुए प्रोजेक्ट्स का कंस्ट्रक्शन फिर से शुरू करने से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

NBCC Timeline to Finish Supertech projects

सुपरटेक के अटके प्रोजेक्ट होंगे पूरे

रिपोर्ट के मुताबिक 16 जनवरी, 2027 से जमीन पर कंस्ट्रक्शन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले इन प्रोजेक्ट्स के कंस्ट्रक्शन के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। टेंडर प्रॉसेस को 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच कई चरणों में पूरा करने की योजना है। River Crest, Rudrapur के लिए एक टेंडर 16 सितंबर को पहले ही जारी किया जा चुका है।

End of Feed