RIL Q3 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कितना मुनाफा कमाया

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही यानी Q3FY26 Results जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड नतीजों में ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत दिखा। दिसंबर तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹2,58,898 करोड़ रहा, जबकि कुल आय ₹2,63,380 करोड़ दर्ज की है। मुनाफे की बात करें तो कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹22,146 करोड़ रहा, वहीं, नेट प्रॉफिट ₹18,165 करोड़ दर्ज किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. Digital Services बना सबसे बड़ा प्रॉफिट इंजन: Q3 में सेगमेंट का EBITDA ₹18,882 करोड़ और EBIT ₹12,065 करोड़ रहा।
  2. O2C ने सबसे ज्यादा रेवेन्यू कमाया: Oil to Chemicals (O2C) सेगमेंट का रेवेन्यू ₹1,60,558 करोड़ रहा, जबकि EBITDA ₹15,008 करोड़ और EBIT ₹12,560 करोड़ दर्ज हुआ।
  3. शेयरहोल्डर्स के हिस्से का नेट प्रॉफिट: कंपनी का Net Profit attributable to Owners ₹18,165 करोड़ रहा।
  4. ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत: Q3 में कुल खर्च ₹2,34,256 करोड़, EBITDA ₹48,480 करोड़ और EBIT ₹34,152 करोड़ रहा।
  5. Other Income ने कमाई को सपोर्ट किया: तिमाही में Other Income ₹4,482 करोड़ रहा, जिससे Total Income को मजबूती मिली।

Reliance Q3 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स में कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाया। दिसंबर तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू (Revenue from Operations) ₹2,58,898 करोड़ रहा, जबकि कुल आय (Total Income) ₹2,63,380 करोड़ रिपोर्ट की है। कुल आय में ऑपरेशन से होने वाली कमाई के साथ कंपनी की दूसरे स्रोतों से हुई कमाई भी शामिल रहती है। इस तिमाही में रिलायंस को ऐसे स्रोतों से ₹4,482 करोड़ की आय हुई है। इसी वजह से कुल आय का आंकड़ा ऑपरेशन रेवेन्यू से ज्यादा है।

RIL Q3 Result

रिलायंस के तिमाही नतीजे (इमेज क्रेडिट, कैन्वा/रिलायंस)

नेट प्रॉफिट कितना रहा?

मुनाफे के मोर्चे पर रिलायंस का टैक्स से पहले प्रॉफिट (PBT) ₹29,124 करोड़ रहा। वहीं टैक्स कटने के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी Profit After Tax (PAT) ₹22,146 करोड़ दर्ज किया गया। इसके अलावा, एसोसिएट्स और जॉइंट वेंचर्स से शेयर जोड़ने के बाद कंपनी का कुल कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹22,092 करोड़ रहा।

End of Feed