Reliance Jio का IPO जल्द! मुकेश अंबानी ने लिस्टिंग की लेकर दी ये बड़ी जानकारी

इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ, Jio का IPO आने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन ने खुद जानकारी दी है कि कंपनी आईपीओ लाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

Reliance Jio के IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यह आईपीओ आ सकता है। खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहस कि हम भारत के सबसे बड़े IPO लाने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अंबानी ने अर्निंग्स रिलीज में कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हम जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग की तरफ़ तेज़ी से बढ़ रहे हैं। यह इसके सफर में एक डिफाइनिंग माइलस्टोन होगा। इससे यह उम्मीद और मज़बूत हो गई है कि कंपनी पब्लिक होने की तरफ औपचारिक कदम उठाने के करीब है।

JIO IPO

जियो आईपीओ

मुकेश अंबानी ने ये भी जानकारी दी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन ने आगे कहा कि पूरे साल EBITDA में 19% की जबरदस्त ग्रोथ मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज़ सर्विसेज़ में लगातार बढ़ोतरी की वजह से हुई। जैसे-जैसे हम AI टूल्स और नेक्स्ट-जेनरेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म तक पहुँच को सबके लिए आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं, Jio आने वाले सालों में भारत में बातचीत, कंप्यूटिंग और कंटेंट के इस्तेमाल को आकार देने के लिए अच्छी स्थिति में है।

End of Feed