Reliance Jio IPO: अगले साल रिलायंस Jio का आ सकता है IPO, जेफरीज ने शेयर में 7-15 फीसदी तेजी की जताई उम्मीद

Reliance Jio IPO Updates: जेफरीज के के अनुसार यह IPO रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में 7 से 15 फीसदी की तेजी ला सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि रिलायंस स्पिन-ऑफ प्रक्रिया के जरिए जियो को अलग करे । जेफरीज ने RIL के शेयर को 3,580 के टार्गेट के साथ 'बाय' रेटिंग दी है।

Reliance Jio IPO:मुकेश अंबानी एक बड़ी तैयारी में हैं। ऐसी संभावना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की टेलीकॉम कंपनाी जियो (Jio) अगले साल यानी 2025 में IPO ला सकती है। और इसके लिए अमेरिकी ब्रोकरेज जेफरीज ने कंपनी की वैल्युएशन 112 बिलियन डॉलर (करीब 9.3 लाख करोड़ रुपये ) लगाई है। ब्रोकरेज के अनुसार यह IPO रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में 7 से 15 फीसदी की तेजी ला सकता है। इसी आधार पर जेफरीज ने RIL के शेयर को 3,580 के टार्गेट के साथ 'बाय' रेटिंग दी है।

reliance jio ipo

रिलायंस जियो आईपीओ

किस तरह से जुटा सकता है पैसा

ब्रोकरेज ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि रिलायंस स्पिन-ऑफ प्रक्रिया के जरिए जियो को अलग करे । और उसके बाद प्राइस डिस्कवरी सिस्टम के जरिए इसे शेयर बाजार में लिस्ट कराए। जहां तक निवेशकों के रुख की बात है तो घरेलू और विदेशी दोनों निवेशक स्पिन-ऑफ के जरिए ही जियो की लिस्टिंग के पक्ष में हैं। इससे पहले अगस्त 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी फाइनेंशियल सर्विस यूनिट, जियो फाइनेंशिल सर्विसेज को स्पिन-ऑफ के जरिए ही शेयर बाजार में लिस्ट कराया था। और जियो फाइनेंशियल के शेयर के रेट 261.85 रुपए तय हुए थे।

End of Feed