अंबानी की कंपनी को चुना गया सबसे मजबूत टेलिकॉम ब्रांड, देखिए किस कैटेगरी में कौन सी कंपनी है नंबर वन

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 14, 2022, 01:22 PM IST

Top Companies of India: टीआरए ने एक रिपोर्ट में टेलिकॉम, परिधान, ऑटो, बैंकिंग, उपभोक्ता उपकरण, एनर्जी और अन्य कैटेगरी में टॉप कंपनियों की रैंकिंग की गई है।

नई दिल्ली। ब्रांड इंटेलिजेंस और डेटा इनसाइट्स कंपनी टीआरए (TRA) के अनुसार, रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को पछाड़कर भारत की सबसे मजबूत टेलिकॉम ब्रांड के रूप में उभरी है। पूर्व में ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी, टीआरए ने अपने 'इंडियाज मोस्ट डिजायर्ड ब्रांड्स 2022' (India’s Most Desired Brands 2022) में कंपनियों की ब्रांड ताकत के अनुसार उनकी रैंकिंग की है। टेलिकॉम कैटेगरी की लिस्ट में रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल (BSNL) का स्थान रहा।

mukesh ambani

Top Companies of India: अंबानी की कंपनी को चुना गया सबसे मजबूत टेलिकॉम ब्रांड

परिधान, ऑटो और बैंकिंग में ये रही टॉप कंपनियां

End of Feed