रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड Q2 FY26 के नतीजे घोषित, नेट प्रॉफिट में जबरदस्त इजाफा, डिटेल में जानिए सब कुछ

Reliance Industries Limited Q2 Results FY 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.6% बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 16,653 करोड़ रुपये था। यह वृद्धि कंपनी के उपभोक्ता और ऊर्जा क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन को दर्शाती है, जिससे समग्र वित्तीय परिणाम बेहतर रहे।

Reliance Industries Limited Q2 Results FY 2026 : रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (आरआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में आरआईएल ने 16,653 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित शुद्ध लाभ (PAT) 15.9% सालाना आधार (YoY) पर बढ़कर ₹22,146 करोड़ हो गया। पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹19,101 करोड़ था। कंपनी की समेकित आय 9.9% YoY की वृद्धि के साथ ₹2,83,548 करोड़ (लगभग $32.0 बिलियन) रही। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹2,58,027 करोड़ थी। Q2 FY26 में EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास व परिशोधन से पहले की आय) 14.6% YoY की बढ़ोतरी के साथ ₹50,367 करोड़ रही, जो Q2 FY25 में ₹43,934 करोड़ थी। EBITDA मार्जिन 80 बेसिस पॉइंट बढ़कर 17.8% हो गया, जो एक साल पहले 17% था।

Reliance Industries Limited Q2 Results FY 2026

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) Q2 FY26 के नतीजे

मुकेश अंबानी का बयान

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने कहा कि Q2 FY26 में रिलायंस ने O2C, जियो और रिटेल व्यवसायों के मजबूत योगदान के चलते शानदार प्रदर्शन किया। समेकित EBITDA में 14.6% की सालाना वृद्धि कंपनी के चुस्त संचालन, घरेलू फोकस और भारत की संरचनात्मक आर्थिक वृद्धि को दर्शाती है।

End of Feed