रिलायंस और रोल्स-रॉयस की हुई साझेदारी, बनाएंगे स्वदेशी लड़ाकू विमान का इंजन

दोनों कंपनियों ने कहा कि यह उद्यम एएमसीए इंजन से आगे बढते हुए रक्षा, सिविल एयरोस्पेस और नए बिजली व प्रणोदन प्रणालियों में व्यापक सहयोग के द्वार भी खोल सकता है। एएमसीए भारत का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का कार्यक्रम है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने शुक्रवार को कहा कि अत्याधुनिक मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम के लिए संयुक्त रूप से एक लड़ाकू इंजन विकसित करने का उनका इरादा है। यह भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी और ब्रिटेन की प्रसिद्ध विमान इंजन निर्माता द्वारा देश में स्वदेशी लड़ाकू-जेट प्रणोदन क्षमता विकसित करने का एक प्रयास है।

reliance and rolls-royce partner

टर्बाइन कॉम्पलेक्स

टर्बाइन कॉम्पलेक्स

PTI/भाषा के मुुताबिक दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे भारत में एक समर्पित एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स बनाने की संभावना तलाशेंगी। इसकी परिकल्पना विद्युत और प्रणोदन प्रौद्योगिकी के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में की गई है, जिसमें लड़ाकू इंजनों के डिजाइन, विकास, विनिर्माण, परीक्षण, उत्पादन और आजीवन सहयोग शामिल है।

End of Feed