FEMA केस में ED के आगे हाजिर हुए अनिल अंबानीः कभी थे चमकता सितारा, पर यूं गर्दिश में चला गया यह तारा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 3, 2023, 08:41 PM IST

Anil Ambani Latest News: आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ‘फेमा’ की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज नए मामले में 64 साल के अंबानी का बयान दर्ज कर लिया गया है।

Anil Ambani Latest News: रिलायंस एडीए ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आगे हाजिर हुए। सोमवार (तीन जुलाई, 2023) को महाराष्ट्र के दक्षिणी मुंबई में संघीय एजेंसी के दफ्तर में इस दौरान उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया।

anil ambani

अनिल अंबानी RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं। (फाइल)

आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ‘फेमा’ की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज नए मामले में 64 साल के अंबानी का बयान दर्ज कर लिया गया है। वैसे, इससे पहले अनिल यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और बाकी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में साल 2020 में ईडी के सामने पेश हुए थे।

End of Feed