Real Estate:सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री मार्च तिमाही में 3.4 गुना उछाल, वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड बुकिंग

Real Estate: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 3.4 गुना उछाल के साथ 4,140 करोड़ रुपये रही है।

Real Estate: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2024) में 3.4 गुना उछाल के साथ 4,140 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के गुरुग्राम स्थित लग्जरी आवासीय परियोजनाओं में भारी मांग चल रही है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग 1,220 करोड़ रुपये रही थी।

Signature Global Sale

घरों की बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसने मार्च तिमाही के साथ-साथ पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग दर्ज की। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 2022-23 के 3,430 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुने से अधिक 7,270 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 1,484 घर बेचे। जबकि जनवरी-मार्च, 2023 में कंपनी ने 1,399 घरों की बिक्री की थी।

End of Feed