Real Estate Sector: 2023 में रियल एस्टेट कंपनियों ने जमकर खरीदी जमीन, जानें किन शहरों पर रहा फोकस

Real Estate Companies Deals: एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से कमर्शियल और रेडिसेंशियल मांग बढ़ने के साथ ही डेवलपर और कंपनियां लैंड डील करने के लिए अहमदाबाद का रुख कर रही हैं। सौदों के साइज के लिहाज से अहमदाबाद 2023 में सबसे बड़े भूमि लेनदेन के साथ सबसे आगे रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में जमीन के लिए खूब हुए सौदे
  • अहमदाबाद और एमएमआर पर रहा फोकस
  • 2022 में लगभग 2,508 एकड़ भूमि के 82 सौदे हुए थे

Real Estate Companies Deals: रियल एस्टेट कंपनियां अपने कारोबार का विस्तार जारी रखे हुए हैं। इसी के चलते कंपनियों ने पिछले साल 2,707 एकड़ से अधिक जमीन के लिए कम-से-कम 97 डील कीं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म एनारॉक ने गुरुवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत डेवलपर और फर्मों का जमीन खरीदने का सिलसिला बीते साल भी मजबूती से जारी रहा। वर्ष 2022 में लगभग 2,508 एकड़ भूमि के 82 सौदे हुए थे। यानी 2023 में 15 डील अधिक हुईं, जिनमें 2022 के मुकाबले 199 एकड़ अधिक जमीन शामिल रही।

Real Estate Companies Deals

रियल एस्टेट कंपनियों के सौदे

ये भी पढ़ें -

End of Feed