किसानों की होगी मौज! RBI बदलने जा रहा है KCC के नियम; मिलेगा ज्यादा लोन और 6 साल का समय

किसानों को आसान और बेहतर ऋण सुविधा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित बदलावों के तहत KCC की अवधि बढ़ाकर 6 साल करने और लोन सीमा को अधिक व्यावहारिक बनाने पर विचार किया जा रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सिस्टम में एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है, जिसका उद्देश्य खेती से जुड़े कर्ज के ढांचे को और अधिक सरल, मददगार और किसान-अनुकूल बनाना है। RBI ने इस योजना की व्यापक समीक्षा पूरी कर दी है और अब बैंकों के लिए इंटीग्रेटेड और अपडेटेड गाइडलाइन्स जारी करने की तैयारी में है, जिससे क्रॉप लोन के आकलन, मंजूरी और इस्तेमाल के तरीके में सुधार होगा।

KCC

किसान क्रेडिट कार्ड के बदलने जा रहे नियम (Photo: iStock)

KCC की अवधि छह साल तक

सबसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों में से एक KCC की अवधि को छह साल तक बढ़ाना है। इसका मतलब है कि किसान अब अपने क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले लोन को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकेंगे और चुकाने के लिए अधिक समय पा सकते हैं। इससे किसानों के लिए खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए वित्तीय योजना बनाना आसान होगा, खासकर उन फसलों या आय स्रोतों में जहां समय ज्यादा लगता है।

End of Feed