RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डालेगा अरबों रुपये, क्यों और कहां से लाएगा पैसा?

RBI Bank Cash News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने घोषणा की कि वह विभिन्न माध्यमों के जरिए बैंकिंग प्रणाली में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की नकदी प्रवाहित करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौजूदा नकदी और वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है, ताकि बैंकिंग प्रणाली में पर्याप्त तरलता सुनिश्चित की जा सके।

RBI Bank Cash News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को घोषणा की कि वह बैंकिंग सिस्टम में विभिन्न माध्यमों से 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कैश डालेगा। यह कदम मौजूदा कैश और वित्तीय परिस्थितियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इसका उद्देश्य बाजार में तरलता बढ़ाना और आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करना है। आरबीआई के अनुसार कैश बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जाएंगे। इनमें 30 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाली 25,000 करोड़ रुपये की 90 दिन की वेरिएबल रेट रेपो (VRR) नीलामी शामिल है। इसके अलावा 4 फरवरी 2026 को तीन साल की अवधि के लिए 10 अरब डॉलर यानी करीब 91,000 करोड़ रुपये की अमेरिकी डॉलर/भारतीय रुपया खरीद-बिक्री अदला-बदली नीलामी भी आयोजित की जाएगी।

RBI, Reserve Bank of India, banking system, cash injection, liquidity

आरबीआई बैंकिंग सिस्टम में डालेगा 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी (तस्वीर-istock)

ओपन मार्केट ऑपरेशन के जरिए सरकारी बॉन्ड खरीद

आरबीआई ने यह भी बताया कि वह ओपन मार्केट ऑपरेशन (OMO) के तहत कुल एक लाख करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा। यह खरीद पांच फरवरी और 12 फरवरी को दो हिस्सों में, हर बार 50,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की खरीद के रूप में की जाएगी। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक उपाय के लिए विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। ओएमओ के जरिए सरकारी बॉन्ड खरीदने का मतलब है कि रिजर्व बैंक सीधे बाजार से बॉन्ड खरीदकर बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी डाल रहा है। इससे बैंकों के पास लोन देने के लिए ज्यादा पैसा उपलब्ध होगा, जिससे लोन आसान और सस्ता हो सकता है।

End of Feed