अब तुरंत नहीं होगा UPI पेमेंट, 10000 रुपए भेजते ही 1 घंटे के लिए 'लॉक' हो जाएगा आपका अकाउंट, RBI ला रहा है नया नियम

अगर आप भी UPI से पेमेंट करते हैं तो अब 10,000 रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन करने पर रकम पहुंचने में एक घंटे की देरी हो सकती है। दरअसल, UPI के नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रहा है।

अगर आप भी हर छोटी बड़ी बात के लिए UPI से पेमेंट कर देते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए एक नए नियम पर विचार कर रहा है। इसके तहत, अगर आप UPI या IMPS के माध्यम से 10,000 रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन करते हैं, तो रकम पहुंचने में एक घंटे की देरी हो सकती है। इस 'कूलिंग पीरियड' का उद्देश्य ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाना है। RBI ने इस प्रस्ताव पर 8 मई 2026 तक सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद इस संबंध में अंतिम गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं।

UPI Rules RBI

RBI ने मांगे सुझाव

आसान शब्दों में कहें तो डिजिटल इंडिया के दौर में जहां हम पलक झपकते ही कहीं भी पैसे भेज देते हैं, वहीं अब इस रफ़्तार पर थोड़ा 'ब्रेक' लगने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए एक बेहद सख्त और नया नियम लागू करने की तैयारी में है। इस नए प्रस्ताव के तहत, अगर आप किसी व्यक्ति को UPI या IMPS के जरिए 10,000 रुपये से अधिक की रकम भेजते हैं, तो वह पैसा तुरंत क्रेडिट नहीं होगा। इसके बजाय, उस ट्रांजेक्शन पर 1 घंटे का 'कूलिंग पीरियड' लागू किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब यह है कि जिस व्यक्ति को आप पैसे भेज रहे हैं, उसे वह रकम मिलने में एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ सकता है। RBI ने इस योजना पर 8 मई 2026 तक सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद इसे अंतिम रूप देकर लागू किया जा सकता है।

End of Feed