RBI का बड़ा ऐलान, पेमेंट के लिए जल्द मिलेगी अपने अकाउंट में राशि ब्लॉक करने की सुविधा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 02:40 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारत बिल भुगतान प्रणाली यानी बीबीपीएस और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई से जुड़ी अहम घोषणा की है।

नई दिल्ली। लोगों को जल्दी ही होटल बुकिंग, पूंजी बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री जैसे विभिन्न लेन-देन के लिये यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये राशि अपने खाते में ‘ब्लॉक’ करने और भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को यूपीआई में एकबारगी राशि ‘ब्लॉक’ करने और उसे अलग-अलग कार्यों के लिये काटे जाने (सिंगल ब्लॉक एंड मल्टीपल डेबिट) की सुविधा देने की घोषणा की। ग्राहक जब भी आवश्यक हो पैसा काटे जाने के लिए अपने बैंक खातों में धनराशि निर्धारित कर संबंधित इकाई के लिये भुगतान को तय कर सकते हैं।

rbi

RBI का बड़ा ऐलान, पेमेंट के लिए जल्द मिलेगी अपने अकाउंट में राशि ब्लॉक करने की सुविधा

केंद्रीय बैंक के अनुसार, इस व्यवस्था से ई-कॉमर्स और प्रतिभूतियों में निवेश के लिये भुगतान आसान होगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ यूपीआई की क्षमता बढ़ाकर ग्राहकों को सेवाओं के एवज में भुगतान के लिये राशि अपने खाते में ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा देने का निर्णय किया गया है। इससे ई-कॉमर्स और प्रतिभूतियों में निवेश को लेकर भुगतान सुगम होगा।’’

End of Feed