RBI MPC Meeting: फिलहाल नहीं घटेगी आपके लोन की EMI, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

वित्त वर्ष 2027 की अपनी पहली मॉनेटरी पॉलिसी (MPC) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। RBI की MPC ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पहली बैठक में रेपो रेट(Repo Rate) को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज, 8 अप्रैल बुधवार को वित्त वर्ष 2027 की अपनी पहली मॉनेटरी पॉलिसी (MPC) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच RBI के लिए ये फैसला लेना काफी चुनौतीपूर्ण था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने वित्त वर्ष 2027 की अपनी पहली बैठक में रेपो रेट(Repo Rate) को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। इस फैसले का सीधा मतलब यह है कि फिलहाल आपके होम, कार या पर्सनल लोन की EMI में कोई कमी नहीं आएगी। वैश्विक अनिश्चितताओं और महंगाई के दबाव को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का सतर्क रुख अपनाया है।

RBI MPC

न्यूट्रल है स्टांस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है और ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। इससे पहले, दिसंबर 2025 में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की थी, जो उस समय की बढ़ती महंगाई के बीच एक बड़ा कदम था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैठक के नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट को 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट को 5.5% पर बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने अपना रुख (Stance) भी 'न्यूट्रल' बनाए रखा है। इस फैसले का सीधा मतलब यह है कि फिलहाल आम जनता के लोन और मासिक किस्त (EMI) में कोई बदलाव नहीं होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती का रुख लगातार बना हुआ है। फरवरी 2026 तक के ताजा आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि घरेलू आर्थिक गतिविधियों में अच्छी तेजी जारी है। इस ग्रोथ को मुख्य रूप से निजी खपत (प्राइवेट कंजम्पशन) और निवेश की बढ़ती मांग से बड़ा सहारा मिल रहा है।

End of Feed