RBI Monetary Policy April 2023 :नहीं बढ़ेगी EMI ,शक्तिकांत दास बोले- ग्लोबल वित्तीय संकट के आधार पर आगे फैसला
ग्लोबल वित्तीय संकट बड़ा फैक्टर
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने कहा कि अमेरिका में बैंकों के फेल होने से वित्तीय संकट मुद्दा बना है। इकोनॉमी में रिकवरी को बरकरार रखने के लिये हमने नीतिगत दर को यथावत रखा है, लेकिन जरूरत पड़ने पर हम स्थिति के हिसाब से कदम उठाएंगे।Rupay Credit Card UPI से हुआ लिंक
आरबीआई के 6 में से 5 सदस्य इस पक्ष में
महंगाई पर आरबीआई ने जताया ये अनुमान
महंगाई पर आरबीआई ने बेहतरी की उम्मीद जताई है। उसके अनुसार इस साल यह 5.2 फीसदी रहेगी।तिमाही आधार पर ऐसी रहेगी ग्रोथ
Q1-7.8%Q2- 6.2%Q3-6.1%,Q4- 5.9%ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाया
आरबीआई ने साल 2023-24 के लिए रियल GDP ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रखा।रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार
आरबीआई ने उम्मीदों के विपरीत रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे कर्ज महंगा होने के सिलसिले पर ब्रेक लग गया है।आरबीआई की बड़ी राहत
रेपो रेट में नहीं की कोई बढ़ोतरी , कर्ज नहीं होगा महंंगाकुछ देर में आरबीआई करेगा मौद्रिक नीति का ऐलान
ग्लोबल संकेतों और महंगाई को देखते हुए एक्सपर्ट को रेपो रेट में बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है।आरबीआई 0.25 फीसदी बढ़ा सकता है रेपो रेट
10 बजे होगा मौद्रिक नीति का ऐलान
अब से ठीक एक घंटे बाद आरबीआई मौद्रिक नीति का ऐलान करने वाला है। संभावना जताई जा रही है कि ब्याज दर के मुद्दे पर किसी तरह की राहत नहीं मिलने वाली है।अंतिम बार ब्याज दर में बढ़ोतरी !
एक्सपर्ट को उम्मीद है कि आरबीआई इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद उसमें आगे के लिए लगाम लगा सकता है। कोटक चेरी के सीईओ श्रीकांत सुब्रमण्यन के अनुसार आरबीआई मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है।रेपो रेट लगातार बढ़ने से मिडिल क्लास पर सीधा असर
जिस तरह से लगातार रेपो रेट बढ़ रहा है, उसका असर मिडिल क्लास पर सीधे हो रहा है। मौजूदा ग्राहकों के लिए होम लोन की ईएमआई बढ़ती जा रही है। कई ग्राहकों को अब रिटायरमेंट के बाद तक ईएमआई चुकानी होगी।महंगी ब्याज दर का क्या है मतलब
महंगी ब्याज दरों के जरिए आरबीआई महंगाई को नियंत्रित करना चाहता है। इसकी वजह से न केवल कर्ज महंगा हो रहा है बल्कि मौजूदा ग्राहकों की ईएमआई बढ़ रही है।आरबीआई महंगाई के लिए ग्रोथ को करेगा इग्नोर
आरबीआई जिस तरह लगातार महंगाई को देखते हुए कर्ज महंगा कर रहा है, उससे ग्रोथ पर निगेटिव असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।मौद्रिक नीति पर नजर
अगर आरबीआई 6 मई को रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है तो रेपो रेट साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएंगी। ऐसी संभावना है कि आरबीआई इस बार 0.25 फीसदी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। मई 2022 से आरबीआई अभी तक 2.50 फीसदी तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है।छठवीं बार होगी बढ़ोतरी, ईएमआई का बढ़ेगा बोझ
अगर आरबीआई आज फिर रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है, तो यह लगातार छठी बार होगा जब रेपो रेट बढ़ेगी। इस समय रेपो रेट 6.50 फीसदी पर है।आरबीआई गवर्नर आज मौद्रिक नीति पेश करेंगे
महंगाई को देखते हुए एक बार फिर आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। एक्सपर्ट 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जता रहे है।महंगाई अभी भी आरबीआई के स्तर से ऊपर
आरबीआई के लिए महंगाई अभी भी आरबीआई के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। रिटेल महंगाई दर फरवरी में 6.44 फीसदी के स्तर बनी हुई है।फेड रिजर्व और यूरोपीय बैंक भी कर्ज कर रहे हैं महंगा
महंगाई को देखते हुए मार्च में फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक बढ़ोतरी कर चुके हैं।आरबीआई फिर देगा झटका
आरबीआई मई 2022 से लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है। और महंगाई को देखते हुए एक बार फिर कर्ज महंगा होने की संभावना है।रेपो रेट बढ़ाने के बाद Home Loan के लिए Fixed या Floating Rate, कौन-सा बेहतर विकल्प?
घर खरीदने का बजट बनाते समय न करें ये गलती, EMI के अलावा इन खर्चों के लिए रहें तैयार
Closing Bell : Nifty 289, Sensex 879 अंक ऊपर बंद, 3,06,696 करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी
Salary आने के साथ ही खाली हो जाता है खाता? इन मनी-सेविंग ट्रिक्स से बचेंगे आपके पैसे
SIP से पैसा जोड़ें, SWP से हर महीने कमाएं! जानें म्यूचुअल फंड से नियमित कमाई का तरीका
© 2026 Times Horizon Private Limited