Repo Rate Cut: रेपो रेट में 25 BPS की कटौती, आपके पैसों के लिए क्या हैं मायने

RBI Monetary Policy Repo Rate Cut: भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे यह अब घटकर 6% हो गई है। उधारकर्ताओं के लिए राहत लेकर आया है और इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे क्षेत्रों में कर्ज की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

RBI Monetary Policy Repo Rate Cut : भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे यह अब घटकर 6% हो गई है। यह लगातार दूसरी बार है जब केंद्रीय बैंक ने दरों में कटौती की है। इससे पहले फरवरी में भी RBI ने 25 बीपीएस की कटौती की थी, जिससे दर 6.50% से घटकर 6.25% हो गई थी। आज की कटौती और मौद्रिक रुख में "न्यूट्रल" से "अकोमोडेटिव" की ओर बदलाव यह स्पष्ट संकेत देता है कि RBI आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए कर्ज सस्ता करना चाहता है।

RBI Monetary Policy Repo Rate Cut

रेपो रेट में कटौती का आपके पैसों पर कितना पड़ेगा असर

यह कदम खासतौर पर उधारकर्ताओं के लिए राहत लेकर आया है और इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे क्षेत्रों में कर्ज की मांग बढ़ने की उम्मीद है। जब कर्ज लेना सस्ता होता है, तो रियल एस्टेट और कंजम्प्शन से जुड़े सेक्टर्स में भी गतिविधि बढ़ सकती है। जो लोग बड़ा फाइनेंशियल फैसला लेने की सोच रहे हैं, जैसे घर या गाड़ी खरीदना, उनके लिए यह समय सस्ती ब्याज दरों को लॉक करने का बेहतरीन मौका हो सकता है।

End of Feed