RBI ने नहीं किया कर्ज महंगा,EMI बढ़ोतरी पर ब्रेक, मिडिल क्लास से लेकर कारोबारियों को राहत

आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में कोई बदलाव किया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखी है। इससे मिडिल क्लास से लेकर कारोबारियों को राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया
  • रेपो रेट में 6.50 फीसदी पर बरकरार रहेगी
  • मिडिल क्लास पर नहीं बढ़ेगा ईएमआई का बोझ

RBI Monetary Policy April 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं की है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इससे लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई नहीं बढ़ेगी। आरबीआई के रेपो रेट को बरकरार रखने से मिडिल क्लास और छोटे कारोबारियों की जेब पर ईएमआई का बोझ इस बार नहीं बढ़ने वाला है। इसका असर यह होगा कि होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन महंगे नहीं होंगे।

RBI MPC Meeting today

आरबीआई की बड़ी राहत

महंगाई 5.2 फीसदी रहने का अनुमान

आरबीआई ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है। उसके अनुसार अप्रैल से जून की तिमाही में यह 5.1 फीसदी रह सकती है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में महंगाई में नरमी आएगी, इस पर कंट्रोल करने के प्रयास जारी रहेंगे।

End of Feed