RBI Repo Rate Cut: रेपो रेट में बड़ी कटौती, होम लोन की ब्याज दरों पर कितना पड़ेगा असर, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने के मकसद से प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया है। इसका महंगाई और लोन रेट पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं होम लोन की ब्याज दरों पर क्या असर पड़ेगा।

RBI Repo Rate Cut : महंगाई दर में नरमी और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से अपनी प्रमुख नीतिगत दर, रेपो दर, को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। यह कदम आर्थिक विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है। द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की छह सदस्यीय समिति ने रेपो दर में 0.50 प्रतिशत कटौती का निर्णय लिया है। इस पर एक्सपर्ट ने अपने विचार व्यक्त किए। बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी के अनुसार, हालिया रेपो दर कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दरें मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण सब-8% स्तर के करीब पहुंच सकती हैं।

RBI Repo Rate Cut, rbi policy, rbi rate cut, home loan, home loan interest rate, rbi monetary policy

रेपो रेट कट से होम लोन पर कितना असर

रेपो रेट और उसका असर

बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने कहा कि आज की 50 बीपीएस दर कटौती से होम लोन की दरें मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण सब-8% स्तर के करीब पहुंच सकती हैं। फरवरी 2025 से अब तक कुल 100 बीपीएस की कटौती के बाद रेपो दर अब 5.50% पर है। बाजार में सबसे कम दरें पहले से ही 7.85% पर हैं, जो मुख्य रूप से 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले प्राइम उधारकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं और अक्सर रिफाइनेंस या बैलेंस ट्रांसफर मामलों में। आगे की रेट में कटौती से सब-8% दरें और अधिक व्यापक हो सकती हैं। ऐसा कुछ जो हमने 2022 की शुरुआत से नहीं देखा है।

End of Feed