RBI का नया ऑफलाइन डिजिटल रुपया: इंटरनेट के बिना भी करें लेनदेन

Digital Rupee e₹ : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफलाइन डिजिटल रुपया (e₹) लॉन्च किया है, जो भारत के डिजिटल वित्तीय सफर में एक बड़ा कदम है। यह फीचर सीमित या बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी भुगतान की सुविधा देता है।

Digital Rupee e₹ : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भारत के डिजिटल वित्तीय सफर में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए ऑफलाइन डिजिटल रुपया (e₹) लॉन्च किया है। यह घोषणा मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में की गई। इस फीचर के जरिये यूजर्स सीमित या बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी भुगतान कर सकेंगे। जिससे डिजिटल रूप में कैश जैसी सुविधा मिलेगी।

Digital Rupee, e₹, RBI, Central Bank Digital Currency

कैश की तरह करें डिजिटल रुपये का इस्तेमाल (तस्वीर-istock)

डिजिटल रुपया क्या है?

डिजिटल रुपया या e₹ भारत का केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) है, जो फिजिकल रुपया का डिजिटल रूप है। इसे सीधे RBI जारी करता है और यह कैश की तरह ही भरोसेमंद है। इसे बैंकों द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षित डिजिटल वॉलेट में रखा जाता है। UPI के विपरीत, जो बैंक खातों के बीच पैसा भेजता है, e₹ डिजिटल कैश की तरह काम करता है, जिससे यूजर्स तुरंत बिना बैंक खाते के भी लेनदेन कर सकते हैं। e₹ वॉलेट UPI QR कोड भी स्कैन कर सकते हैं, जिससे व्यापारियों को भुगतान करना आसान होता है।

End of Feed